RBSE 12 Arts Results 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर द्वारा कक्षा 12 कला विषय का परिणाम आज (गुरुवार, 25 मई) घोषित कर दिया गया है। इस समाचार की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने की है

RBSE 12 Arts Results 2023
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 11 अप्रैल तक किया था। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। मीडिया के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
RBSE 12th Arts Result 2023 देखें रिजल्ट प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस कला वर्ग में लगभग 7 लाख 19 हजार 838 पंजीकृत परीक्षार्थी हैं। पहले ही बोर्ड ने 18 मई को 12वीं विज्ञान वाणिज्य का नतीजा जारी किया था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कला वर्ग में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास किए थे। इस बार, छात्राओं का परिणाम 97.21 फीसदी रहा और छात्रों का परिणाम 95.44 फीसदी रहा। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र पास हुए थे। ये भी पढ़ें: RBSE 12th Arts Result 2023 live: 12वीं आर्ट्स का आज रिजल्ट जारी, यहां देखें!
इस बार लड़कियों ने मारी बाजी
कला संकाय में 94.60 प्रतिशत छात्राएं और 90.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लकड़ों के मुकाबले 3.95 प्रतिशत लड़कियां ज्यादा पास हुईं। शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने परिणाम जारी करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
RBSE 12th Arts Result 20232 कैसे चेक करें?
सबसे पहले छात्र-छात्राएं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वहां आपको होम पेज पर एक नवीनतम समाचार सेक्शन मिलेगा।
उस समाचार सेक्शन में, आपको उच्च माध्यमिक कला संकाय रिजल्ट 2023 का एक विकल्प दिखेगा।
उस लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना रोल नंबर टाइप करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आप इसे सहेज सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।