एम एस धोनी की सासु मां संभालती धोनी के इस करोड़ों के बिजनेस को? जानिए क्या हैं बिजनेस?

एमएस धोनी की सासू मां एक कंपनी की सीईओ हैं। वह कंपनी 800 करोड़ रुपये की है। धोनी की सासू मां धोनी के किसी बिजनेस को संभालती हैं।

एम एस धोनी की सासु मां संभालती धोनी के इस करोड़ों के बिजनेस को? जानिए क्या हैं बिजनेस?

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें धोनी के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान रह चुके हैं। धोनी के पास शानदार टेलेंट हैं, जो उन्हें क्रिकेट मैदान पर चमकता हैं। इसके अलावा, धोनी व्यापार में भी काफी तेज हैं। उनकी पत्नी साक्षी के साथ ही उनकी बेटी जीवा को आप जानते होंगे। क्या आप MS धोनी की सासू मां को जानते हैं? धोनी की सासू मां का नाम है शीला सिंह और वह 800 करोड़ रुपये की कंपनी की सीईओ हैं।

MS Dhoni की सासू मां किस कंपनी की CEO

रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी की मां शीला सिंह धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालित कर रही हैं। धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी को शीला सिंह ने 2020 से शुरू किया है। हालांकि, यह कंपनी साक्षी के नाम पर है और उनके पास इसके सबसे अधिक शेयर हैं। आपको बता दें, धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी को साल 2019 में शुरू किया गया था। अब 4 साल बाद कंपनी काफी सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं।

धोनी की 2010 में हुई साक्षी से शादी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात साल 2007 में हुई थी। तब वे दोनों कोलकाता में थे और ताज बंगला होटल में मिले थे। उस समय साक्षी उसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थी, और धोनी एक मैच के लिए वहीं होटल में रुके थे। उस मुलाकात के बाद, दोनों के बीच में मिलना और बातचीत होती रही, और फिर जुलाई 2010 में दोनों ने शादी कर ली।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट की करियर को समाप्त करके व्यापार में जुट गए हैं। उन्होंने कई बिजनेस शुरू किए हैं और स्टार्टअप्स में निवेश किया है। धोनी अब भी आईपीएल में क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका पहला क़दम अब उनके व्यापार को आगे बढ़ाना है। इसमें उनकी पत्नी साक्षी उनका साथ दे रही हैं और उनकी सास मां शीला सिंह भी उनका साथ दे रही हैं। धोनी की कुल नेटवर्थ आज भी 1030 करोड़ रुपये है।

superhindistudy

Learn More →

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *