
MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं दे चुके लगभग 19 लाख छात्र-छात्राओं के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए 1 से 27 मार्च तक आयोजित हाई स्कूल परीक्षाओं और 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के परिणाम आज, 23 मई को घोषित होने की संभावना है।
एमपीबीएसई के अनुसार, एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 25 मई से पहले की जा सकती है। इसलिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। विज्ञापन के बाद, मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को रिजल्ट पोर्टल mpresults.nic.in पर जारी करेगा। ये भी पढ़ें: MP Board Class 10th 12th Result 2023: आज या कल जारी हो सकता हैं 10वीं या 12वीं का रिजल्ट, जानें टाइम?
25 मई से पहले हो सकता है रिजल्ट जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा जल्द ही होने वाली है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिणाम 25 मई तक घोषित किए जाएंगे। संभावित रूप में, पहले 12वीं का परिणाम आएगा।
10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं एक साथ
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के परिणामों को कक्षा 12 के नतीजों से पहले घोषित करने की संभावना कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही है। लेकिन बोर्ड से मिली पूर्व सूचना के अनुसार, दोनों परिणाम एक साथ घोषित किए जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में अपडेट जारी किया जाएगा। इसलिए छात्रों को एमपीबीएसई की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।