Arjun Kapoor Net Worth: फ्लॉप करियर होने के बावजूद भी अर्जुन कपूर जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानें कैसे?

26 जून को अर्जुन कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे हैं 2012 में उन्होंने फिल्म इशकजादे से अपना डेब्यू किया था।

Arjun Kapoor Net Worth: इंसान के जीवन में किस्मत बहुत महत्वपूर्ण होती है। किसी को जीवन भर मेहनत करके पैसा कमाना पड़ता है, वहीं किसी को बिना कुछ किये ही सुखी और धनवान जीवन जीने का मौका मिल जाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करें तो वहां कई ऐसे चेहरे हैं जो फिल्मों में असफल रहे हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली काफी लग्जरी है। इनमें से एक अर्जुन कपूर हैं, जो फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने कुछ साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनकी पहली फिल्म सफल रही, लेकिन उसके बाद उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हो गईं। फिर भी अर्जुन कपूर की जीवनशैली काफी अलग है। चलिए, आपको बताते हैं कि अर्जुन कपूर की कुल कितनी संपत्ति है।

अर्जुन कपूर की नेटवर्थ कितनी है? (Arjun Kapoor Net Worth)

26 जून 1985 को मुंबई में जन्मे अर्जुन कपूर के पिता फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। उनकी मां मोना शौरे कपूर थीं जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया। बोनी कपूर की सगी एक बहन हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है। इनके अलावा बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की दो और बेटियां हैं जिनके नाम हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। अर्जुन अपनी तीनों बहनों को बराबर प्यार देते हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इशकजादे से अपना डेब्यू किया था और यह फिल्म बहुत ही सफल रही थी। उसके बाद अर्जुन कपूर ने कई फिल्में कीं लेकिन सबसे प्रमुख फिल्में हार्फ गर्लफ्रेंड, की एंड का और 2 स्टेट्स जैसी ही सफल रही हैं।

अगर अर्जुन कपूर की 10 साल की करियर की ओर देखें, तो वह काफी फ्लॉप रह चुके हैं। फिर भी, अर्जुन एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 80 से 85 करोड़ रुपये है। अर्जुन की सालाना कमाई 10 करोड़ रुपये है और उनकी इनकम का रास्ता ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके लिए अर्जुन 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं और इसके अलावा, अर्जुन निवेश में भी अपना पैसा लगाते हैं। मुंबई में अर्जुन कपूर के पास करोड़ों का फ्लैट है, जहां वह अपनी बहन अंशुला के साथ रहते हैं। इसके अलावा, अर्जुन के पास बाइक कलेक्शन भी है और उन्हें स्पोर्ट्स कारें भी पसंद हैं।

मलाइका अरोड़ा हैं अर्जुन की गर्लफ्रेंड 

38 वर्षीय अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड का नाम मलाइका अरोड़ा है, जो उनसे लगभग 11 साल बड़ी हैं। मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की पूर्व पत्नी हैं। पहले दौर में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सभी से छिपाया था, लेकिन लगभग 1 साल से उन्होंने अपना रिश्ता स्वीकार किया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अक्सर पब्लिक पैलेस पर एक साथ दिखाई देते हैं और कई बार वे मालदीव में घूमने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा गंभीर रिश्ते में हैं और जल्द ही दोनों की शादी हो सकती है।

superhindistudy

Learn More →

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *